मोहनलालगंज: मोहनलालगंज पुलिस टीम ने एक शातिर चोर को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार
मोहनलालगंज पुलिस टीम ने एक शातिर अभियुक्त रामचंद्र रावत को चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर शातिर चोर रामचन्द्र रावत पुत्र हनोमान निवासी ग्राम दौलतखेड़ा मजरा कनकहा को कृतिखेड़ा मोड़ कनकहा से गिरफ़्तार किया है। इसी दौरान चोरी की एक अदद मोटर साइकिल हीरो स्पलैण्डर बरामद की गयी।