मोहनलालगंज: निगोहां में विक्रम टैम्पो टोल के डिवाइडर से टकराई, मालिक समेत चालक गम्भीर रूप से घायल
मोहनलालगंज के दखिना टोल प्लाजा पर निगोहां जा रही विक्रम टेंपो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मालिक समेत चालक गम्भीर रूप से घायल हो गए। टक्कर तेज होने से टैम्पो के अगले हिस्से में चालक बुरी तरह फंस गया। वहीं टोल पर मौजूद कर्मचारियों ने आनन-फानन में चालक व मालिक को बाहर निकलवाकर एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिये सीएचसी भेजा। जहां मौजूद डॉक्टर ने चालक की हालत नाजुक देख इलाज के लिये जिला अस्पताल रेफर कर दिया।