कर्वी: भरतकूप मंदिर की भूमि पर महंत द्वारा भू माफियों को अवैध कब्जा कराने का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम को लिखा पत्र
भरतकूप मंदिर की भूमि पर महंत द्वारा भूमाफियाओं को कब्जा कराने और बेचने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है। और शनिवार की दोपहर 2बजे जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। ग्रामीणों का कहना है कि महंत द्वारा राजस्व कर्मियों से साठ गांठ करने मंदिर की भूमि पर भूमाफियाओं का कब्जा कराया जा रहा है।तथा बेचने का प्रयास किया जा रहा है।जिसको लेकर उनके द्वारा डीएम को पत्र लिखा गया है।