चान्दन: बाराटांड़ गांव में आग लगने से 5 परिवारों के घर जलकर राख, ₹10 लाख का नुकसान
Chanan, Banka | Apr 12, 2026 गौरीपुर पंचायत के बाराटांड़ गांव में रविवार सुबह करीब दस बजे पांच परिवारों के संयुक्त घर में आग लगने से लगभग दस लाख की संपत्ति जलकर राख हो गयी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पीड़ित परिवार में फौजदार सिंह,चम्पा देवी,हेमा देवी,लक्ष्मी देवी,गिरजानंद सिंह शामिल हैं। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से क्षतिपूर्ति की गुहार लगाया है।