कोरबा: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, पहिया टूटकर अलग गिरा, तीन नाबालिग बाल-बाल बचे
Korba, Korba | Jun 25, 2026 कोरबा में बुधवार की शाम 6 बजे के लगभग तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर हादसे का कारण बनी। CSEB चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोहड़िया मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला पहिया टूटकर अलग हो गया और वाहन सड़क पर कई बार पलट गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।