भिंड नगर: पूर्व सैनिक की पत्नी की हत्या के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर पूर्व सैनिकों का एसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
भिंड जिले के कल्याणपुर गांव में 14 अप्रैल को हुए सनसनीखेज हत्याकांड के मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज पूर्व सैनिकों ने बुधवार दोपहर12 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।गौरतलब है कि 14 अप्रैल को पूर्व सैनिक हरिदास शर्मा के घर अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे और उनकी पत्नी की हत्या कर दी थी