चंदेरी: गौराकला में शराब दुकान में तोड़फोड़, 8 आरोपी पुलिस अभिरक्षा में
चंदेरी थाना क्षेत्र के ग्राम गौराकला स्थित शासकीय लायसेंसी शराब दुकान में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 4 पुरुष और 4 महिलाओं सहित कुल 8 आरोपियों को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस के अनुसार 23 सितंबर को आरोपियों ने दुकान का ताला तोड़कर शराब की पेटियां बाहर निकालीं और बोतलें क्षतिग्रस्त कर दी।