भीलवाड़ा: कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती कराया गया
भीलवाड़ा। आमा-साड़ास मार्ग पर आज एक कार और मोटरसाइकिल के बीच भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने एम्बुलेंस व पुलिस को सूचना दी। व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत जिला महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया।