बिंदकी: बिंदकी और कल्यानपुर में नायब तहसीलदार तथा सीओ ने पकड़े 5 ओवरलोड मोरम भरे ट्रक, की गई कार्रवाई
फतेहपुर जनपद के बिंदकी क्षेत्र तथा कल्यानपुर क्षेत्र में गुरुवार की सुबह लगभग 5 बजे नायब तहसीलदार सुरेश कुमार तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान चला रहे थे। तभी बिंदकी कस्बे के निकट महरहा रोड बाईपास चौराहे में मोरम भरे ओवरलोड 2 ट्रक तथा कल्यानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तीन ओवरलोड ट्रक मिले। जिन पर कानूनी कार्रवाई की गई।