हज़ारीबाग: NEET 2026: हजारीबाग में परीक्षा में कदाचार रोकने के लिए प्रशासन सख्त
3 मई को होने वाली NEET परीक्षा को लेकर हजारीबाग प्रशासन अलर्ट है। उपायुक्त हेमन्त सती ने बैठक कर सभी केंद्रों पर CCTV निगरानी और वीडियोग्राफी अनिवार्य की है। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अधिकारियों को सख्त निर्देश—परीक्षा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त हर हाल में सुनिश्चित हो।