कैलारस: जिले की जौरा विधानसभा क्षेत्र के लिए आई बड़ी खुशखबरी
मुरैना जिले की जौरा विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री मजरा टोला योजना और प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत कुल 88 सड़कों में से 31 सड़कों को शामिल किए जाने की स्वीकृति मिल गई है। जौरा विधायक पंकज उपाध्याय ने इस उपलब्धि पर जौरा और कैलारस क्षेत्र की जनता को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीणों ने कई गांवों में सड़क न होने