पट्टी: पट्टी ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय नारंगपुर की लापरवाही उजागर, अध्यापक समय पर नहीं पहुंचते
बेसिक शिक्षा विभाग के तमाम दावों के बावजूद पट्टी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नारंगपुर में शिक्षकों की लेटलतीफी का मामला सामने आया है। स्कूल का निर्धारित समय सुबह 7:30 बजे है, लेकिन यहां तैनात 5 शिक्षक व शिक्षामित्रों में से रोजाना सिर्फ एक शिक्षक ही समय से पहुंचता है। बाकी सभी शिक्षक आराम से 8 बजे के बाद ही स्कूल आते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक यह रोज का काम