बसंतपुर: वीरपुर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जीं की 135वीं जयंती वीरपुर अंबेडकर स्मारक परिसर में मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई. जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता चंदेश्वर राम ने की. कार्यक्रम की शुरुआत शोभायात्रा से की गई जहां यह शोभायात्रा पूरे वीरपुर नगर का भ्रमण करते हुए पुनः अंबेडकर चौक पहुची. इस शोभायात्रा के दौरान वीरपुर हटिया चौक पर मुख्य पार्षद सुशील कुमार के द्वारा लोगों को