दरभंगा: एडीएम की अध्यक्षता में जन-सुनवाई आयोजित, कई मामलों का मौके पर ही निपटारा
सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम के अन्तर्गत दरभंगा जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के निर्देशानुसार जिला पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में अपर समाहर्त्ता सलीम अख्तर की अध्यक्षता में जन-सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित,पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। यह जनसुनवाई शुक्रवार को दोपहर 2 बजे हुई।