करपी: सिविल सर्जन ने खजूरी स्वास्थ्य उप केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत की
Karpi, Arwal | May 12, 2026 खजूरी स्वास्थ्य उप केंद्र में सिविल सर्जन डॉक्टर राजकिशोर प्रसाद ने मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत की। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए इन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना मेरी प्राथमिकता है। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शशिकांत कुमार समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।