कैथल: घनी धुंध के कारण कैथल में सड़क हादसे में 2 लोगों की हुई मौत, 3 गंभीर रूप से हुए घायल
कैथल में शुक्रवार को घनी धुंध के चलते सड़क हादसों ने दो युवाओं की जान ले ली, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय विजिबिलिटी मात्र 5 मीटर थी, जिससे वाहनों का संचालन बेहद कठिन हो गया। इस दौरान चीका निवासी 25 वर्षीय शिवम की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार शाम के समय हुआ। वहीं दूसरे हादसे मृतक युवक की पहचान 27 वर्षीय रिंकु, निवासी गां