गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ में अवैध शराब पर आबकारी विभाग ने की कार्रवाई, महिला समेत तीन गिरफ्तार
गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 14 लीटर अवैध हथकढ़ शराब बरामद की गई। विभाग ने तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।