चाईबासा: झींकपानी के माटागुट्टू पेट्रोल पंप के पास पेड़ से टकराई हाइवा, चालक हुआ जख्मी
झींकपानी के माटागुट्टू के पेट्रोल पंप के पास हाइवा अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है । इस घटना में हजारीबाग निवासी चालक कर्मवीर जख्मी हो गया । जख्मी चालक को सदर अस्पताल लाकर दाखिल कराया गया है । साथ आए दूसरे चालक ने बताया उनकी गाड़ी चलियामा स्थित रूंगटा प्लांट के लिए उड़ीसा के रुगड़ी माइंस से लौह अयस्क की नियमित ढूलाई करती है । सदर अस्पताल में प्राथमिक ईलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है ।