सैदपुर: पेड़ से लटका मिला अधेड़, निकला बिहार का सरपंच, चर्चित यूट्यूबर व समाजसेवी की संदिग्ध मौत पर उठे कई सवाल
खानपुर थानाक्षेत्र के गोपालपुर स्थित जंगल में रेलवे ट्रैक के किनारे पेड़ से लटके मिले अधेड़ की शिनाख्त दूसरे दिन बिहार के सिवान जिले के बड़हरिया प्रखंड के हरदोबारा पंचायत के सरपंच विनोद कुशवाहा के रूप में हुई। जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद बुधवार को परिवार के सदस्य खानपुर थाने पहुंचे और शव की शिनाख्त की।