पीरो: पीरो-चरपोखरी में धूमधाम से मनाई गई वीरता के प्रतीक बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती
Piro, Bhojpur | Apr 23, 2026 पीरो एवं चरपोखरी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार की दोपहर 1 बजे के करीब 1857 के महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस दौरान जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर लोगों ने उनके वीरता और बलिदान को याद किया। विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।