बीना: रेलवे वॉशिंग साइड पर ट्रेन हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति घायल; 24 घंटे में दूसरा रेल हादसा
Bina, Sagar | Oct 19, 2026 मामला जीआरपी थाना क्षेत्र के वॉशिंग साइड रेलवे ट्रैक का है। रविवार को आरपीएफ को सूचना मिली कि ट्रैक पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आकर लहूलुहान पड़ा है।पहचान हुई 45 वर्षीय विनोद कुमार पिता मुरली लाल बंसल निवासी सागर के रूप में। बताया जा रहा है कि वे ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे गंभीर चोटें आईं।सूचना मिलते ही आरपीएफ आरक्षक नवीन कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे।