अनूपपुर: सांसद हिमाद्री सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के नर्मदा सभागार में जिला विकास समन्वय की बैठक हुई आयोजित
सांसद हिमाद्री सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के नर्मदा सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सांसद ने अधिकारियों को नियमित रूप से गांवों का भ्रमण कर निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने तथा सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरी की जाए ।