नसीराबाद: भटियानी निवासी महिला ने गांव के 14 लोगों पर खेत में घुसकर ज्वार की फसल काटने का आरोप लगाया, पुलिस कर रही जांच
राजस्थान अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र में खेत में घुसकर ज्वार की फसल काटने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही 14 लोगों पर आरोप लगाते हुए नसीराबाद सदर थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।।