लोहरदगा: उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद ने ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया, राजनीतिक दलों से सहयोग मांगा
लोहरदगा उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. कुमार ताराचंद ने लोहरदगा EVM वेयरहाउस का मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग की अपील की।