लोहरदगा: प्रवासी मजदूर की मौत पर सांसद सुखदेव भगत व इंटक अध्यक्ष आलोक साहू ने मदद की, शव लाने को ₹50 हजार दिए
लोहरदगा सदर प्रखंड के हेसल मंगन टोली निवासी मजदूर बेंजामिन लकड़ा, पिता विनोद लकड़ा, की आंध्र प्रदेश में ट्रेन से गिरने के कारण मृत्यु हो गई। वे केरल काम करने जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों और समाजसेवी कुजी निवासी रफीक अंसारी ने मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे लोहरदगा इंटक अध्यक्ष आलोक कुमार साहू से मुलाकात की।