लोहरदगा: चमडू में किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
सेन्हा थाना क्षेत्र के चमडु गांव में एक नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है, मंगलवार की सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी इसके पश्चात सेन्हा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मंगलवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। मंगलवार शाम 5:00 परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।