लोहरदगा: फ्लाईओवर विवाद पर कांग्रेस में घमासान, सांसद सुखदेव भगत ने कहा- डॉ रामेश्वर उरांव 'नाखून कटा कर शहीद बनना चाहते हैं'
राजधानी रांची में सीरम टोली फ्लाईओवर के उद्घाटन के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के भीतर ही मतभेद सामने आ गए हैं। मंगलवार शाम करीब, 3बजे लोहरदगा से कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने अपनी ही पार्टी के विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव पर जोरदार हमला बोला और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार का बचाव किया।