लोहरदगा: लोहरदगा में नशामुक्ति का संदेश, उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद ने जागरूकता रथ का किया शुभारंभ
निषिद्ध मादक पदार्थों के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मंगलवार को लोहरदगा जिला प्रशासन ने विशेष अभियान की शुरुआत की। उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने दोपहर लगभग 2:00 बजे नगर भवन परिसर से जिला जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा तैयार किए गए दो जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।