जहानाबाद: बभना में बकरा खरीदने पहुंचे सिपाही की बाईक चोरी, नगर थाना में दिया आवेदन, बताई आपबीती
मोहर्रम पर्व के अवसर पर बभना स्थित में बकरा खरीदने पहुंचे बिहार पुलिस अग्निशमन विभाग पदस्थापित सिपाही आलमगीर अंसारी की बाइक चोरी हो गई। खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर उन्होंने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने जांच की बात कही है।