गुमला: सांप काटने से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत, झाड़-फूंक के चक्कर में गई जान
Gumla, Gumla | May 4, 2026 सदर थाना क्षेत्र के कोटाम पतगच्छा गांव निवासी भिखवा उरांव 60 वर्ष की सोमवार दोपहर सांप के डसने से मौत हो गई। सदर अस्पताल गुमला में चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार भिखवा उरांव अपने घर में टांगी की बेंत बनाने के लिए छज्जे पर रखे रंदा को उतार रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। इसके बाद वह झाड़ फूंक कराने चला गया।