कानपुर: रामादेवी हाइवे पर चाचा भतीजे को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीन लोग घायल, दो की हालत गम्भीर
रामादेवी हाइवे पर जा रहे सरसौल निवासी चाचा भतीजे को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें चाचा और भतीजे गम्भीर रूप से घायल हो गये। और तीन अन्य लोगो को मामूली चोटे आयी है लोगों के द्वारा जब एंबुलेस को सूचना दी गयी ।तो एंबुलेस घटना स्थल पर नही पहुंची ।घायल सड़को पर पड़े तड़पते रहें। राहगीरो ने किसी तरह घायलो को हास्पिटल भिजवाया।