गिरिडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित आधार सेंटर का औचक निरीक्षण
समाहरणालय परिसर स्थित आधार सेंटर का शुक्रवार को 12 बजे उपायुक्त, रामनिवास यादव द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आधार कार्ड निर्माण, नाम एवं पता संशोधन, मोबाइल नंबर अपडेट सहित अन्य सेवाओं की प्रक्रिया का गहन अवलोकन किया तथा केंद्र पर उपस्थित नागरिकों से सीधे संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं एवं समस्याओं की जानकारी प्राप्त की।