महिष्मति पंचकोशी यात्रा का शुक्रवार को कसरावद में आगमन हुआ 42 डिग्री के तापमान में पैदल यात्रा कर रहे भक्तों का कसरावद नगर वासियों ने जोरदार स्वागत किया । स्वागत समिति के अध्यक्ष अजय मंडलोई ने बताया की नगर वासियों ने जगह-जगह ठंडे पानी शीतल पेय और फलों के सेवा स्टॉल लगाकर पंचकोशी यात्रियों को गर्मी से कई हद तक राहत दिलाने की कोशिश की।