कसरावद के जैन स्वेताबर श्री संघ मे आज गुरुवार को हर्ष के साथ तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक धूम धाम से मनाया । समाज जनों ने एकत्रित होकर नवकारशी के बाद जुलुस निकाला जिसमे समाज जन भगवान महावीर के जयकारे लगाते हुए भजन गाते हुए चल रहे थे जिसके बाद महावीर धर्मशाला में भक्ति मंडलों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी ।