कृषि विभाग द्वारा कसरावद क्षेत्र सहित जिले के किसानों को गेंहू तथा अन्य फसलों को काटने के बाद बचे हुए अवशेष (नरवाई) नहीं जलाने की सलाह दी गई है। उप संचालक कृषि एसएस राजपूत ने बुधवार को एडवाइजरी जारी करते हुए किसानों को सलाह दी है कि नरवाई जलाने से एक ओर जहां खेतों में अग्नि दुर्घटना की आशंका रहती है, वहीं मिट्टी की उर्वरकता पर भी विपरीत असर पड़ता है।