बेतिया: जिलाधिकारी ने विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बाल गृह एवं पर्यवेक्षण गृह का किया निरीक्षण
बेतिया में जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने आज 28 मई दोपहर 2 बजे विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बाल गृह एवं पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया, निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि यहां पर रह रहे बच्चों की देखभाल अच्छे तरीके से करें, बच्चों को घर जैसा माहौल, प्यार और स्नेह दें।