उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी बुधवार दोपहर को सवाई माधोपुर पहुंची। इस दौरान होटल झूमर बावड़ी में कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव और SP ममता गुप्ता ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। यहां कुछ देर रूकने के बाद वह रणथम्भौर दुर्ग स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन के लिए रवाना हुई।