बलरामपुर: सदर विधायक, जिला अधिकारी और डीएफओ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर हंसुआ डोल में किया वृक्षारोपण
5 जून गुरुवार 10 बजे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सदर विधानसभा क्षेत्र बलरामपुर सदर के अंतर्गत ग्राम पंचायत हसुआडोल में वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा प्राचीन सुवाव नदी में साफ- सफाई करके श्रमदान किया गया। अवसर पर सदर विधायक पलटू राम जिला अधिकारी पवन अग्रवाल सीडीओ हिमांशु गुप्ता डीएफओ एम सेमारन एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।