बलरामपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर एमएलके कॉलेज के 51 यूपी एनसीसी बटालियन के कैडेटों ने किया वृक्षारोपण
5 जून गुरुवार 10:00 बजे विश्व पर्यावरण दिवस पर एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर के एनसीसी कैडेटों ने कार्यालय एवं आसपास वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने लोगों को प्लास्टिक कचरे के दुष्परिणामों के बारे में भी बताया और इससे दूर रहने को कहा। एनसीसी के एसोसिएट ऑफिसर डॉ देवेंद्र चौहान ने अपने आसपास लोगों को वृक्षारोपण करने के लिए कहा।