बलरामपुर: एमएलके कॉलेज में बिरजू महाराज कथक संस्थान एवं संस्कृति विभाग ने तीसरे दिन प्रतिभागियों को हस्तक की जानकारी दी
4 जून बुधवार 12 बजे बिरजू महाराज कथक संस्थान संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं एम एल के पी जी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में चल रहे सातदिवसीय ग्रीष्मकालीन निशुल्क कथक नृत्य कार्यशाला के तीसरे दिन प्रतिभागियों ने कथक नृत्य में हस्तक की जानकारी प्राप्त की।नृत्य के माध्यम से विभिन्न मुद्राओं एवं भावनाओं को व्यक्त करने के बारे में बताया गया।