बलरामपुर: अपर पुलिस अधीक्षक ने ललिया के क्षेत्राधिकारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया
4 जून बुधवार लगभग 6:30 बजे अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी कार्यालय ललिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर उनके ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। ललिया कार्यालय परिसर आदि की साफ सफाई एवं स्वच्छता हेतु विशेष ध्यान देने हेतु भी संबंधित को निर्देशित किया गया।