कालपी: कालपी में एमएसबी कॉलेज के पास अंडरग्राउंड बने अखाड़े में दो गुटों के बीच हुई जूतमपैजार, वीडियो हुआ वायरल
Kalpi, Jalaun | Apr 2, 2026 कालपी में एमएसबी इंटर कॉलेज के पास बना अंडरग्राउंड इन दोनों जंग का अखाड़ा बन गया है, यहां देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो गुट आमने-सामने आ गए, दोनों गुटों में पहले कहासुनी हुई और फिर गाली गलौज और देखते ही देखते लात घुसे चलने लगे, जिसका वीडियो गुरुवार सुबह 8 बजे सामने आया है, वही दर्जनों की संख्या में एक दूसरे पर लोग टूट पड़े और जूतमपैजार देखने को मिली है।