नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र में चोरी के आरोप में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा गया, घटना का वीडियो हुआ वायरल
नौगावां सादात थाना क्षेत्र में कानून को हाथ में लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दुकान में चोरी के आरोप में पकड़े गए एक युवक को कुछ लोगों ने पेड़ से बांध दिया और कथित तौर पर उस पर चोरी कबूल करने का दबाव बनाया। पेड़ से बंधे युवक का चोरी की बात स्वीकार करते हुए वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।