लोहरदगा: कोयल नदी में डूबने से 13 वर्षीय जियाउल मुस्तफा की दर्दनाक मौत
लोहरदगा सेन्हा: कोयल नदी में नहाने गए एक मासूम की जिंदगी पलक झपकते ही खत्म हो गई। सेन्हा प्रखंड के कल्हेपाट गांव निवासी पूर्व वार्ड सदस्य सह कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मोहम्मद रुस्तम अंसारी के 13 वर्षीय पुत्र जियाउल मुस्तफा की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। दोस्तों के साथ नहाने गया था, गहराई ने ली जान बताया