सिवनी मालवा: एसडीएम के नेतृत्व में नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान, जय स्तंभ चौक से जेल रोड तक कार्रवाई
सिवनी मालवा नगर में शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे प्रशासन ने एक व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान जय स्तंभ चौक से शुरू होकर गांधी चौक, ठाकुर मोहल्ला गली और जेल रोड सहित कई प्रमुख मार्गों पर केंद्रित रहा। इस दौरान सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में मदद मिली। अभियान के दौरान एसडीएम विजय राय स्वयं म