गुन्नौर: जुनावई थाना क्षेत्र के गांव पूरन पट्टी निवासी युवक की नोएडा में दीवार के मलबे में दबने से हुई मौत
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव पूरन पट्टी निवासी उमेश कुमार नोएडा में ओला कैब चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उमेश कुमार मकान की दूसरी मंजिल पर बने टीन शेड के नीचे आराम कर रहा था। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे तेज आंधी के झोंके आने के कारण पड़ोसी के मकान की दीवार गिर गई। उमेश कुमार दीवार के मलबे दब गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे ।