हुज़ूर: अरेरा कॉलोनी में सीबीआई बनकर ठगों ने रिटायर्ड अधिकारी से ₹37.60 लाख ठगे
Huzur, Bhopal | May 5, 2026 राजधानी में साइबर ठगी का खतरनाक ट्रेंड सामने आया है,जहां ठगों ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर एक75 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट कर लिया।24 घंटे तक दबाव बनाकर उनसे 37 लाख 60 हजार रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए गए।