कौंच: कोंच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आरआई माइक्रोप्लान प्रशिक्षण शिविर में एएनएम को टीकाकरण के गुर दिए गए
Konch, Jalaun | Jun 11, 2026 कोंच सीएचसी में गुरुवार दोपहर 12:30 बजे पिंडारी पीएचसी की ओर से नियमित टीकाकरण आरआई माइक्रोप्लान को लेकर प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डब्ल्यूएचओ और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एएनएम, एलएचवी, सुपरवाइजर एवं आशा कार्यकर्ताओं को टीकाकरण सत्रों की योजना, लाभार्थियों की पहचान, वैक्सीन प्रबंधन और छूटे हुए बच्चों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।