राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कोलायत में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली एवं विशेष शिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं समुदाय में क्षय रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और टीबी उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों को मजबूत करना है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुनील थे।