आंवला रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर रेलवे सुरक्षा बल के एक कर्मचारी पर ई-रिक्शा चालक से मारपीट का आरोप लगा है। सोमवार को दोपहर चार बजे मिली जानकारी के अनुसार इस मारपीट में चालक को गंभीर चोटें आई हैं और उसके फ्रैक्चर हो गया है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।